Prospectus 2023
"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:"
Jayoti Vidyapeeth Women’s UniversitY (JVWU)
Established by Govt. of Rajasthan

News Back

'World Earth Day' celebrated at Jayoti Vidyapeeth Women's University

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय ने मनाया "विश्व पृथ्वी दिवस" 
 
​ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी एवं डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के संयुक्त तत्त्वाधान "विश्व पृथ्वी दिवस" के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "विश्व पृथ्वी दिवस" के अवसर पर कार्यक्रम का उद्धघाटन विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन जे.वी.एन विदुषी गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर  "विश्व पृथ्वी दिवस" कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोबनेर स्थित श्री करण नरेन्द्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) एम.एल. जाखड़ थे। विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन जे.वी.एन विदुषी गर्ग ने मुख्य अतिथि का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया। इससे पहले विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन जे.वी.एन विदुषी गर्ग जी का सम्मान डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. प्रमोद राघव ने गुलदस्ते देकर किया। 

अपने उद्बोधन में प्रोफेसर (डॉ.) एम.एल. जाखड़ ने विश्व में पर्यायवरण और उससे जुडी हुई समस्याओं पर प्रकाश डाला एवं छात्राओं को एक अच्छे नागरिक बनने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने कृषि एवं इससे जुड़े हुए क्षेत्र में हो रहे शोध के बारे में छात्राओं से अपने अनुभव साझा किये और साथ ही साथ उन्होंने प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स के क्षेत्र में न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में हो रही प्रगति के बारे में भी बताया।  

 "विश्व पृथ्वी दिवस" के अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी एवं डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर की छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी। छात्राओं के अलावाडिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी के डीन के साथ साथ विश्वविद्यालय के अन्य अध्यापक गण भी मौजूद थे। 
 
 
TOP