Prospectus 2023
"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:"
Jayoti Vidyapeeth Women’s UniversitY (JVWU)
Established by Govt. of Rajasthan

News Back

२१ जनवरी २०२२ को ज्योति विद्यापीठ परिसर में वार्षिक खेल महोत्सव- 2022 का भव्य आगाज़ !!

२१ जनवरी २०२२ को ज्योति विद्यापीठ परिसर में वार्षिक खेल महोत्सव- 2022 का भव्य आगाज़ !!
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय में साल के पहले “JV MANTRA DAY” के दिन विश्वविद्यालय के खेल मैदान में वार्षिक खेल उत्सव-2022 का आयोजन किया गया। वार्षिक खेल उत्सव-2022 का विधिवत् उद्घाटन विश्वविद्यालय के सीईओ एवं सलाहकार श्री वेदांत गर्ग जी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई। वार्षिक खेल उत्सव-२०२२ के आयोजन पर विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व सलाहकार माननीय डॉ. पंकज गर्ग सर को सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने उनके द्वारा ग्रीन क्लीन हैप्पीनेस का मंत्र पढ़कर जे वी मंत्र डे मनाए जाने की विशेषताएं एवं अनुशासन को सफलता की कुंजी मानने की प्ररेणा लेते हुए याद किया ।
जिसके बाद सभी वार्षिक खेल उत्सव-२०२२ में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों द्वारा फ्लैग रन करते हुए भारत माता की जय और जय नारी शक्ति के उद्धघोषण किये गए जिससे जे वी का पूरा कैंपस रोमांचित हो उठा और तालियों की गरगराहट के साथ सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाये दी गयी ।
खेल महोत्सव की शुरुआत रस्साकसी(वि.वि. के पुरुष और महिला स्टाफ के बीच), से हुई।इस खेल में महिला टीम नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विजेता रहीं।
विश्वविद्यालय के सीईओ एवं सलाहकार माननीय वेदान्त गर्ग जी कहा कि- “खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण भाग है, ऐसे आयोजनों से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बल मिलता है। साथ ही यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है”। साथ ही उन्होंने खेल में भाग लेने वाले सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
खेल उत्सव के पहले दिन की शुरुआत में फैकल्टी के लिए वॉलीबाल, क्रिकेट, बास्केटबाल और बैडमिंटन का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेम्बर ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एडमिंस्ट्रेशन टीम वॉलीबॉल और बैडमिंटन में विजेता रही क्रिकेट में एकेडिमिक्स टीम विजता रही साथ ही विश्वविद्यालय की छात्राओं में खेल उत्सव को लेकर काफ़ी उत्साह देखने को मिला। वार्षिक खेल उत्सव-2022..... 21 जनवरी से 26 जनवरी तक सप्ताह भर चलने वाला है जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे- खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, दौड़, कैरम कबड्डी जैसे विभिन्न खेल होने वाले है। अंतिम दिन जितने वाली सभी टीम्स को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  •  
  •  
TOP