Prospectus
"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:"
Jayoti Vidyapeeth Women’s UniversitY (JVWU)
Established by Govt. of Rajasthan

NewsBack

Jyoti Vidyapeeth Women's University, Jaipur and MSME Development Office

आज दिनाक 19/02/2026 को जयोति विद्यापीठ महिला विश्विधालय जयपुर एवं एम एस एम इ विकास कार्यालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन में किया गया  कार्यक्रम का शुभारंभ विश्विधालय की चेयरपर्सन श्रीमती विदुषी गर्ग , डॉ रूही दहिया (वाईस चांसलर) श्री संजय मीणा, अनीता चौरड़िया (सहायक निदेशक, एम एस एम इ ) श्री  पी एम् बुनकर ( चीफ मैनेजर युको बैंक ) द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में विश्विधालय की चेयरपर्सन श्रीमती विदुषी गर्ग एवं एम एस एम इ अधिकारियो के मध्य अनुबंध हुआ जिसके तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति की छात्राओं को स्वयं का व्यवसाय एवं लघु उद्योग शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये बिना किसी ब्याज के देने की घोषणा की गई । विश्विद्यालय की चेयरपर्सन द्वारा ग्रामीण महिला शशक्तिकरण एवं सर्वांगीण विकास हेतु एम एस एम ई के अधिकारियों के विस्तृत वार्ता कर उनके लिए भी इस प्रकार की योजनाओं का लाभ देने हेतु भी आग्रह किया गया।

इस कार्यक्रम द्वारा विश्विधालय में अध्यनरत बालिकाओ को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत की नींव है और युवा वर्ग को नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, विपणन रणनीतियों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को स्टार्टअप पंजीकरण, बैंक ऋण प्रक्रिया, एवं विभिन्न सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। प्रश्नोत्तर सत्र में युवाओं ने अपने विचार साझा किए तथा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में उद्यमिता की भावना को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

TOP